मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी का संगठन विस्तार तेज, 'हमारी आवाज' कार्यक्रम अब होगा त्रैमासिक

चम्पारण टुडे /मुजफ्फरपुर /बिहार  मुजफ्फरपुर। भारत-नेपाल के पत्रकारों के साझा संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को भगवानपुर स्थित दृष्टि ट्यूटोरियल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने तथा............

Jul 27, 2026 - 09:24
0 10
मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी का संगठन विस्तार तेज, 'हमारी आवाज' कार्यक्रम अब होगा त्रैमासिक

चम्पारण टुडे /मुजफ्फरपुर /बिहार 
मुजफ्फरपुर। भारत-नेपाल के पत्रकारों के साझा संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को भगवानपुर स्थित दृष्टि ट्यूटोरियल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने तथा डिजिटल चैनल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य मीडिया माध्यमों से जुड़े पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि संगठन का लोकप्रिय कार्यक्रम 'हमारी आवाज' अब त्रैमासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके तहत इस वर्ष सितंबर और दिसंबर, जबकि अगले वर्ष मार्च एवं मई में कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाएगा तथा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा भी की गई। विनोद पासवान को सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी तथा रंजन कुमार को सह प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विनोद पासवान को पारू एवं साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गईं। नगर क्षेत्र के लिए वरीय पत्रकार वरुण कुमार, सकरा-मुरौल के लिए इम्तेयाज अहमद एवं अनिल कुमार, कांटी-बरूराज के लिए रोहित रंजन एवं राकेश कुमार, मीनापुर के लिए अनिल कुमार, बोचहा के लिए चंद्रभूषण कुमार, गायघाट-बंदरा के लिए अमरेश कुमार एवं राजेश कुमार, कुढ़नी के लिए चंदन कुमार तथा औराई-कटरा के लिए शीतेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार एवं धीरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि संगठन से जुड़े नए सदस्यों के पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) शीघ्र जारी किए जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार पंकज राकेश तथा ब्रजेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की बैठकें आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जिले के सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User