रामगढ़वा : हत्या के प्रयास समेत गंभीर मामले में फरार 13 आरोपितों के घरों पर चस्पा हुआ इश्तेहार, नहीं किया सरेंडर तो होगी कुर्की
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के प्रयास, दंगा एवं गंभीर मारपीट से जुड़े रामगढ़वा थाना कांड संख्या-232/26 दिनांक 11 मई 2026 के मामले में न्यायालय के आदेश पर रविवार को फरार चल रहे 13 आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कि........
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के प्रयास, दंगा एवं गंभीर मारपीट से जुड़े रामगढ़वा थाना कांड संख्या-232/26 दिनांक 11 मई 2026 के मामले में न्यायालय के आदेश पर रविवार को फरार चल रहे 13 आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में की गई। अभियान में एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई मनीष कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए सभी फरार आरोपितों के घरों पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। जिन आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें बिगु राम, साजन राम, सचिन राम, भरत राम, अनिल राम, सोनी देवी, रीमा देवी, रिंकू देवी, तेतरी देवी, सुनील राम, अशोक राम, सविता देवी एवं सनफुला देवी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि सभी आरोपित निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)