घोड़ासहन : बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मामला रहस्यमय परिस्थितियों से भरा

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की देर शाम एक बंद कमरे से करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। यह दिल दहला देने वाली घ.........

Jul 2, 2025 - 08:04
Jul 2, 2025 - 12:59
 0  541
घोड़ासहन : बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मामला रहस्यमय परिस्थितियों से भरा
घोड़ासहन : बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मामला रहस्यमय परिस्थितियों से भरा

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की देर शाम एक बंद कमरे से करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना किराए के मकान में सामने आई। 

बताया जा रहा है कि मृत किशोरी कई वर्षों से घोड़ासहन जोड़ा मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहे फुलवरिया निवासी संजय जायसवाल के घर पर घरेलू कामकाज, विशेषकर साफ-सफाई का कार्य करती थी। किसी काम से करीब पांच दिन पूर्व संजय जायसवाल सपरिवार दिल्ली में हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने घर की देखभाल के लिए चाबी सामने परचून दुकानदार को सौंप दी थी। रोजाना की तरह किशोरी सफाई के लिए चाबी लेकर आती थी और काम पूरा कर उसे लौटाती थी।

मंगलवार को भी किशोरी चाबी लेकर साफ सफाई में लग गयी। परन्तु देर तक जब घर का मुख्य द्वार खुला रहा तो परचून दुकानदार को शक हुआ। परचून दुकानदार ने हिम्मत जुटाकर मुख्य द्वार से प्रविष्ट हुआ तो एक घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांका तो हैरान रह गया, किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। 

आनन-फानन में संजय जायसवाल को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को भी खबर दी गई तथा अंदर से बंद दरवाजे को लोगो के मदत से बाहर से धक्का देकर जबरन खोला गया। 

दरवाजे को जबरन खोलते लोग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आत्महत्या या हत्या?  इस सवाल का जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों की मानें तो किशोरी को कभी किसी से झगड़ा या शिकायत नहीं थी, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल, सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ के ज़रिए सच का पता लगाना होगा।

इधर संजय जायसवाल ने बताया कि वे कुछ दिनों से दिल्ली में थे। घटना की सुचना मिली है। फ्लाइट से पहुंचने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 2
Wow Wow 0