मोतीहारी : यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज, ब्राह्मणों के प्रवेश रोकने के लिए उकसाने का आरोप
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर एक युट्यूबर के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी यूट्यूबर मंदीप कुमार ने टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक संबंधी भड़काऊ स्लोगन युक्त बोर्ड लगवा......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर एक युट्यूबर के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी यूट्यूबर मंदीप कुमार ने टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक संबंधी भड़काऊ स्लोगन युक्त बोर्ड लगवाया, जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाना था।
पुलिस ने बताया कि यह कृत्य गाँव के शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। गांव के बुद्धिजीवियों की सूचना पर आदापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वह बोर्ड हटवा दिया और प्राथमिकी दर्ज कर ली।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि मंदीप कुमार और इनके दो साथी टिकुलिया गांव के बाहर पोस्टर और बोर्ड लगाकर अफवाह फैलाने में संलिप्त थे।
फिलहाल मुख्य आरोपी मंदीप कुमार फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंदीप कुमार पर पूर्व में भी 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें बिहार उत्पाद अधिनियम, मारपीट और चोरी जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
पुलिस ने सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
रिपोर्ट: चंपारण टूडे टीम
स्थान: मोतीहारी, पूर्वी चंपारण
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)