सीतामढ़ी :- विधायक ने दो सड़क का किया शिलान्यास,कहा-"जनसेवा ही मेरा धर्म"
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- परिहार क्षेत्रीय विधायक गायत्री देवी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा प्रखंड के कचहड़ीपुर गांव में ग्रामीण कार्य विभाग की उन्न्यन योजना के अंतर्गत करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क क्रमश: जयनगर से हरिजन टोला एवं कचहड़ीपुर से मयुरवा सड़क का शिलान्यास की। इस अवसर पर विधायक ने कही कि ......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- परिहार क्षेत्रीय विधायक गायत्री देवी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा प्रखंड के कचहड़ीपुर गांव में ग्रामीण कार्य विभाग की उन्न्यन योजना के अंतर्गत करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क क्रमश: जयनगर से हरिजन टोला एवं कचहड़ीपुर से मयुरवा सड़क का शिलान्यास की। इस अवसर पर विधायक ने कही कि मैंने हमेशा ईमानदारी के साथ परिहार की जनता की सेवा की है। मैं महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करती रही हूं और इसमें मुझे सफलता भी मिली है। कहा कि उन्होंने परिहार विधानसभा की आवाज बनकर सदन में जनता की समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा, हमारी सरकार ने वृद्धजन पेंशन योजना की राशि चार सौ से बढ़ाकर ₹1100 कर दी है। जिससे गरीब परिवारों को जीवन-यापन में बड़ी सहायता मिलेगी। यह निर्णय जनता द्वारा सराहा जा रहा है। मौके पर पूर्व विधायक राम नरेश प्रसाद यादव, जयनगर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद राय, मंडल अध्यक्ष सूरज ठाकुर, शिवा राम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र राय, उपेंद्र यादव, राम प्रवेश महतो, संजय गांधी, पुनीत राय एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0