सीतामढ़ी :- यूजीसी समता बिल के समर्थन में छात्रों ने शहर में निकला विशाल आक्रोश रैली

Feb 16, 2026 - 21:20
 0  4
सीतामढ़ी :- यूजीसी समता बिल के समर्थन में छात्रों ने शहर में निकला विशाल आक्रोश रैली

-- उच्चतम न्यायालय में कॉलेजियम के जगह प्रतियोगी परीक्षा से जज की बहाली करने की मांग की

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा सीतामढ़ी के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में कमजोर एवं वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, विकलांग, महिला सहित आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण के ई डब्ल्यू एस के साथ भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी समता बिल के लागू करने के समर्थन में विभिन्न छात्र एवं सामाजिक संगठनों अंबेडकर कल्याण छात्रावास, कर्पूरी छात्रावास, धानुक छात्रावास ,कुशवाहा छात्रावास ,पटेल छात्रावास, यादव छात्रावास, शुरी छात्रावास, ई डब्ल्यू एस छात्र संघ, अति पिछड़ा वर्ग संघ, भीम आर्मी, कर्पूरी सेना, मूलनिवासी संघ सहित अन्य के द्वारा नगर उद्यान सीतामढ़ी से भवदेपुर , जानकी स्थान, कारगिल चौक, मेहसौल चौक, किरण चौक हॉस्पिटल चौक होते हुए विशाल जन आक्रोश रैली ,मोर्चा के जिला संयोजक नागेंद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में निकाला गया। यूजीसी बिल के समर्थन में पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा, पूर्व एमएलसी राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि यह बिल देश हित में है। विडंबना है कि देश में पहली बार सत्ता पक्ष के द्वारा पारित बिल का समर्थन विपक्ष के लोग कर रहे है। लेकिन सत्ता पर काबिज विधायकों एवं सांसदों का इसके समर्थन के नाम पर मुंह में दही जम गया है। उन्होंने कहा कि सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा।

संतोष आंबेडकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम आर्मी ने कहा कि शोषितों एवं वंचितों का भेदभाव के खिलाफ मशाल जल चुका है। इसके साथ अटखेलिया करने वाला जल कर राख हो जाएगा।

विकाश पासवान छात्रनायक आंबेडकर छात्रावास ,जयनंदन मंडल, छात्र कर्पूरी छात्रावास ने भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी बिल का समर्थन करते हुए बाधक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।रैली के अंत में यूजीसी बिल लागू करने, कॉलेजियम के जगह परीक्षा से उच्चतम न्यायालय के जजों की बहाली करने, सभी धर्मों के सभी जातियों की जातिगत जनगणना कराने, आरक्षित बैकलॉग सीट को भरने तथा कमजोर वर्ग के छात्रों का शोषण बंद करने का पांच सूत्री मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी को सौंपा गया।

रैली में अंबेडकर छात्रावास से विकास कुमार पासवान, कर्पूरी छात्रावास से शंभू पंडित, पटेल छात्रावास से बेचन पटेल ,कुशवाहा छात्रावास से दीपक कुशवाहा, यादव छात्रावास से सुमित यादव , धानुक छात्रावास के गुरदीप मंडल, सुरी छात्रावास के संजय कुमार ईडब्ल्यूएस छात्र संघ के मयंक सिंह राजपूत ,कर्पूरी सेना के धनंजय साहनी, उपेक्षित एवं पिछड़ा वर्ग संघ के जिला संयोजक राजेंद्र चंद्रवंशी ,अति पिछड़ा मुस्लिम वर्ग के अरमान नट,अति पिछड़ा छात्र संघ के संयोजक सानू बिहारी, मूलनिवास संघ के प्रो शशिभूषण सिंह, रतन बैठा, प्रो सुरेंद्र महतो, राजकपूर गुप्ता, सीताराम साह,, संजीत सहनी, सत्यजीत गुप्ता, विकास यादव, सोनू पूर्व, आलोक कुशवाहा, अमित पासवान, उमेश पासवान, कमल राम, आंबेडकर कुमार, सुजीत चौधरी, बसंत कुमार, संजीत राउत, आशेश्वर राय, पांडव महतो, आशुतोष भंडारी, सत्यम कुमार बारी, चंदन दास, आदित्य पंडित, सौरव मंडल, पिंटू शर्मा, ज़ुबैर नट, जाकिर अंसारी, कयूम राइन,, राजू ठाकुर, पिक्कू मंडल, सोनू मंडल, दिनेश कापर, बिनोद चौपाल, मिश्री मलिक, रंजन चंद्रवंशी, बबलू शर्मा, नीतीश पटेल, श्याम बैठा,अजय यादव, राजेश कुशवाहा, रणधीर आंबेडकर, राहुल राम, सुनील राम, अभिषेक राम, अमरदीप पासवान, जयराम तूफानी सोनू राम, संजय पासवान, गणेश राम, ब्रह्मदेव साफी, कमल राम, सुरेश राम सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0