सीतामढ़ी :- भारत में संगठित किसान आन्दोलन के जनक का137वां अवतरण दिवस मनाया गया

Feb 16, 2026 - 21:18
 0  5
सीतामढ़ी :- भारत में संगठित किसान आन्दोलन के जनक का137वां अवतरण दिवस मनाया गया

-- स्वामी जी द्वारा1936 में उठाया गया कृषि कर्ज माफी का सवाल 90वर्ष बाद आज भी जिन्दा।

-- साम्राज्यवादी तथा कारपोरेटी हमलों से खेती को बंचाने को संघर्ष तेज करना होगा।

-- किसान आन्दोलन के सिद्धांतकार, सूत्रधार तथा संघर्षकार थे स्वामी सहजानन्द।

-- दो कर्मठ किसान अमरेन्द्र राय तथा रबीन्द्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- भारत में संगठित किसान आन्दोलन के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी का137वां अवतरण दिवस संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय में संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण के बाद"खेती का संकट तथा किसान आन्दोलन "विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई।मौके पर दो कर्मठ किसान रंजीतपुर कोआरी के रबीन्द्र सिंह तथा सिरौली के अमरेन्द्र राय को शाल ओढ़ाकर मनोज कुमार तथा नन्दकिशोर मंडल ने सम्मानित किया।

विषय प्रवेश कराते हुए मोर्चा के संयोजक डा.आनन्द किशोर ने स्वामी जी के सन्यासी,स्वतंत्रता आन्दोलन तथा किसान आन्दोलन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने देश में बडा किसान आन्दोलन खडा किया और सुभाष बोस के साथ 1940 में हीं अंग्रेजो भारत छोडों का बिगुल फूंक दिया स्वामी जी को अंग्रेजों ने जेल में डाला उसके खिलाफ बोस ने '"आल इंडिया स्वामी सहजानन्द डे"मनाकर भारत बंद कराया।उनके किसान संघर्ष का हीं परिणाम था जमीन्दारी उन्मूलन।स्वामी जी किसान आन्दोलन के सिद्धांतकार, सूत्रधार तथा संघर्षकार थे उन्होने किसानो में भगवान देखा और जीवनपर्यंत उसके लिए संघर्ष चलाया।डा.किशोर ने कहा कि आज खेती पर बडा संकट है सरकार कृषि कोअमेरिका तथा कारपोरेट के हवाले कर डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर दिया है।देश के किसान आन्दोलित हैं ,हमें कृषि पर ट्रेड डील तथा एम एसपी सीटू +50% पर कानून बनाने,कर्ज मुक्ति तथा खेती के कारपोरेटीकरण के मुद्दों पर संघर्ष तेज करना हीं होगा।डा.किशोर ने कहा 90वर्ष पहले उठाये गये स्वामी जी के कृषि कर्ज माफी का सवाल आज भी जिन्दा है।

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने सरकार पर खेती की उपेक्षा का आरोप लगाया।

किसान तथा शिक्षाविद विजय कुमार शुक्ला ने कहा की हमें अमेरिकी डील,दाम,बीज,कृषि उत्पाद के खरीद पर गांवों में जागरण करना होगा।

मोर्चा उपाध्यक्ष चन्द्रदेव मंडल ने कहा भारत सरकार अमेरिका के समक्ष घुटना टेक चुकी है।दिनेशचन्द्र द्विवेदी ने कहा स्वामी जी केआन्दोलन से प्रेरणा लेकर किसान-मजदूरों को संघर्ष का संकल्प लेना है।डा.नवल प्रसाद यादव ने कहा ट्रेड डील से किसान की खेतीसमाप्त होगी हम अमेरिका के बाजार बन जायेंगे।

मौके पर मोर्चा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र राय,नन्द किशोर मंडल, महासचिवअबधेश यादब,अशोक निराला,रबीन्द्र सिंह,राम सुरेश तिवारी,किसान सभा के जिला सचिव सुरेश बैठा,राकेश कुमार सिंह,अश्विनी कुमार मिश्र, ई कमलेश्वर विनोद,आकाश कुमार,प्रभाकर कुमार सिंह, रामपुकार राय अशोक कुमार सहित अन्य ने अपना विचार रखा तथा खेत-पेट के सवाल पर किसानो को गोलबंदकरने का संकल्प व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0