सीतामढ़ी :- वृद्धजन न हो निराश, डालसा है उनके साथ

Jun 02, 2025 - 06:07
0 4
सीतामढ़ी :- वृद्धजन न हो निराश, डालसा है उनके साथ

-- वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार के प्रति किया गया जागरुक 

-- सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी 

राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आम लोगों के हित में अनेक प्रकार की जन जागरुकता शिविर चलाकर उन्हें अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत किया जा रहा। इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिक योजना 2016 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक के मार्गदर्शन में जन जागरुकता अभियान लगातार जारी है। रविवार को पिपराही चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने आम लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में विधिक जानकारी दी।

बताया कि वरिष्ठ नागरिक स्वयं अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है तो वह अपने संतानों या उत्तराधिकारियों द्वारा मासिक भत्ता कानूनन प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर उनके पुत्र या पुत्री असहाय की स्थिति में उनका भरण पोषण नहीं करते हैं, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा सकते हैं, जहाँ उन्हें डालसा द्वारा विधिक सहायता भी दी जाएगी।

पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी है के लिए सरकार द्वारा मासिक पेंशन का प्रावधान है तथा उन्हें टैक्स में भी सरकार द्वारा छुट दी जा रही है। रेल या सरकारी बस से यात्रा के दौरान किराये में छूट देने की व्यवस्था है। जिसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। मौके पर अधिकार मित्र राखी कुमारी ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार प्रदत्त सुवाधाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं चौक से गुजरने वाले राहगीर भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User