सीतामढ़ी : प्रशासनिक सख्ती, 23 राजस्व कर्मचारी निलंबित, डीएम रिची पांडेय की बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार।  सीतामढ़ी। जिले में प्रशासनिक अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने 23 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से 21 कर्मचारी 7 मई से जारी हड़ताल पर थे, ज........

Jun 01, 2025 - 10:37
Updated: 1 year ago
0 53
सीतामढ़ी : प्रशासनिक सख्ती, 23 राजस्व कर्मचारी निलंबित, डीएम रिची पांडेय की बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 
सीतामढ़ी। जिले में प्रशासनिक अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने 23 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से 21 कर्मचारी 7 मई से जारी हड़ताल पर थे, जबकि दो अन्य पर कार्य में लापरवाही और लगातार अनुपस्थिति के आरोप हैं। 

डीएम ने यह कदम सरकारी कार्यों में बाधा और जनहित को प्रभावित करने के कारण उठाया है। निलंबन के बाद सभी कर्मचारियों को नए कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी कामकाज में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है।

डीएम के हवाले से डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों की संवेदनशीलता, सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम बाधित होने, उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना और मनमाने के विरुद्ध कर्मचारियों को डीएम द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान इन कर्मचारियों को विभिन्न कार्यालय में योगदान देना होगा। 

मामले को लेकर डीपीआरओ श्री सिंह ने बताया कि अंचल कार्यालय बाजपट्टी के निलंबित राजस्व कर्मचारी भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, श्रीमती रिंकी कुमारी निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल कार्यालय मेजरगंज रहेगा। 

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस निर्णय से जिले में प्रशासनिक हलचल पैदा हो गई है और अन्य कर्मचारियों के लिए यह एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User