सीतामढ़ी :- अयोध्या के राम मन्दिर के तर्ज पर होगी सीतामढ़ी में माता सीता के मन्दिर निर्माण, खुशी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे "सीतामढ़ी ब्यूरो' सीतामढ़ी :- बिहार सरकार द्वारा अयोध्या के राम मन्दिर के तर्ज पर सीतामढ़ी में माता सीता के मन्दिर के निर्माण की घोषणा पर श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामन्त्री राजेश कुमार सुन्दरका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीतामढ़ी वासियों के ह्रदय में बसी वर्षों पुरानी माँग के पूरा होने का.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे "सीतामढ़ी ब्यूरो'
सीतामढ़ी :- बिहार सरकार द्वारा अयोध्या के राम मन्दिर के तर्ज पर सीतामढ़ी में माता सीता के मन्दिर के निर्माण की घोषणा पर श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामन्त्री राजेश कुमार सुन्दरका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीतामढ़ी वासियों के ह्रदय में बसी वर्षों पुरानी माँग के पूरा होने का समय आ गया है।
महामन्त्री सुन्दरका ने मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमन्त्री सम्राट चौधरी, पर्यटन मन्त्री राजू कुमार सिंह, सीतामढ़ी के प्रभारी व ग्रामीण कार्य मन्त्री अशोक चौधरी एवं सीतामढ़ी सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर से उनके आवास पर मिलकर सीतामढ़ी की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि माता सीता के मन्दिर के निर्माण की घोषणा ऐतिहासिक कदम है, जिसकी लगातार माँग करते रहे हैं। मन्दिर के निर्माण से सीतामढ़ी ही नहीं बिहार और पूरे देश के पर्यटन, राजनीति, सामाजिक समरसता पर सकारात्मक प्रभाव होगा। सरकार द्वारा इसी वर्ष अगस्त में शिलान्यास की बात कही गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि अयोध्या में श्रीराम तीर्थ स्थल को विकसित करने वाली मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इन - कॉरपोरेट ही माता सीता के मन्दिर का आर्किटेक्टर और कंसलटेंट का काम करेगी। अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी चारों ओर से नेपाल से घिरा है और पूर्व से भारत के हर क्षेत्र से पर्यटक आते रहे हैं। अब माता सीता के भव्य मन्दिर के निर्माण से पर्यटकों की संख्या में कई गुणा की वृद्धि होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0