सीतामढ़ी :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(पुपरी) :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा पुपरी के तत्वावधान में रक्तदाता समूह, पुपरी के द्वारा रविवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अंजू कुमारी, रितेश कुमार, गौतम कुमार, संदीप कुमार, अमर मुखिया, सचिन कुमार गौरव, सूरज कुमार, पंकज कुमार, विनय रंजन, कुमार सौरभ अभिषेक, अमरेन्द्र पांडेय, ब्रजेश कुमार, टिंकू कुमार,....

Mar 31, 2025 - 12:46
Mar 31, 2025 - 17:08
 0  11
सीतामढ़ी :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(पुपरी) :- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा पुपरी के तत्वावधान में रक्तदाता समूह, पुपरी के द्वारा रविवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अंजू कुमारी, रितेश कुमार, गौतम कुमार, संदीप कुमार, अमर मुखिया, सचिन कुमार गौरव, सूरज कुमार, पंकज कुमार, विनय रंजन, कुमार सौरभ अभिषेक, अमरेन्द्र पांडेय, ब्रजेश कुमार, टिंकू कुमार, मो सुल्तान हुसैन, राजा कुमार पासवान, राकेश कुमार जायसवाल, रणजीत कुमार मुन्ना, दिलीप तेम्हुआवाला, चन्द्रमणि कुमार, गौरव कुणाल, अबनीश कुमार चौधरी, डॉ अजय कुमार मिश्रा, अमित कुमार, प्रेमरंजन कुमार, धनंजय कुमार प्रसाद, हृषिकेश कुमार चौधरी, मुन्ना कुमार दास, नवल किशोर, संजीव कुमार झा, अमित कुमार एवं राकेश कुमार मिश्र समेत कुल 31 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राजस्व कर्मी टिंकू कुमार, अमर मुखिया, दिलीप तेम्हुआवाला, धनंजय कुमार प्रसाद एवं मुन्ना कुमार प्रसाद ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया।

रक्तदानियों का उत्साहवर्धन करने पहुँचे एसडीएम पुपरी इश्तेयाक अली अंसारी ने सभी रक्तदानियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता है यह अत्यंत ही पुण्य का कार्य है। रक्त की चंद बूंदों से किसी घर का चिराग बुझने से बच सकता है। परोपकार करना साहसी वीरों का कार्य है और रक्तदानी वही किया करते हैं। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ मनुष्य को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिये ताकि पीड़ित मानवता की निःस्वार्थ भाव से सेवा की जा सके। शिविर का संचालन कर रहे रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार ने कहा कि पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि आमजनों विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रक्तदान को ले व्याप्त भ्रांतियां दूर हो सके।

 रक्तदान अभियान का मूल उद्देश्य हर घर हर परिवार में रक्तदानियों की टीम तैयार करनी है ताकि रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अपने परिजन की मदद वे खुद से कर सकें। शिविर में रक्त संग्रह का कार्य रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के एलटी मो तनवीर ज़की, काउंसलर अमित कुमार कर्ण एवं डीईओ किरण कुमारी ने किया जिसमे उन्हें स्थानीय एलटी शशि कुमार एवं कृष्णा कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार, बिहार पैरामेडिकल संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद, मो शाकीर हुसैन, आशुतोष कुमार, देवेन्द्र मिश्र, राकेश रंजन, मनोरंजन प्रतिहस्त, सुधीर मल्लिक, विनोद कुशवाहा, मो आफताब, मो आजम, मो शमी, मो एहसान रजा आदि भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0