सीतामढ़ी :- चैती दुर्गा पूजा को लेकर 601 कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश-शोभा यात्रा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(चोरौत) :- जिले के चोरौत प्रखंड मुख्यालय के चोरौत बलरुआ पछियारी टोल मे हो रहे चैती दुर्गा पूजा को लेकर 601 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश-शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण साह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ 601 कुमारी कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।शोभा-या....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(चोरौत) :- जिले के चोरौत प्रखंड मुख्यालय के चोरौत बलरुआ पछियारी टोल मे हो रहे चैती दुर्गा पूजा को लेकर 601 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश-शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण साह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ 601 कुमारी कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।शोभा-यात्रा में शामिल कुमारी कन्याओं और श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल कायम रहा। कलश शोभा-यात्रा पूजा परिसर से निकलकर नीमबाड़ी बाजार होते हुए महादेव मंदिर परिसर स्थित भगत जी तालाब पहुंची।जहां मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना के बाद कुमारी कन्याओं ने कलश में जल भरकर पुनः दुर्गा चौक सहित अन्य चौक चौराहों से गुजरते हुए पूजा स्थल पहुंची।
शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा विभिन्न चौक चौराहे पर शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। वही पूजा समिति द्वारा कुमारी कन्याओं के लिए शर्बत के साथ ही फल की भी व्यवस्था की गई थी। इसी प्रकार परिगामा गांव में हो रहे पूजा को लेकर 275 कुमारी कन्याओं एवं चिकना गांव में भी 251 कुमारी कन्याओं ने कलश-शोभा यात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा मे पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण साह, उपाध्यक्ष उत्पल लाल कर्ण,सचिव सतीश राय,कोषाध्यक्ष सीताराम साह, उपकोषाध्यक्ष कुन्नु मिश्रा, पुजारी उमेश राय,राम एकबाल साह, महादेव साह,परीक्षण मुखिया, किशोरी मुखिया, रामकृपाल साह,छोटे राउत सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।सुरक्षा के दृष्टिकोण से चोरौत थाना पुलिस लगातार गस्त लगा रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0