सीतामढ़ी :- रेलवे के द्वारा मान्यता प्राप्त साइकिल, मोटरसाइकिल स्टैंड से बतौर रसीद हो रही अवैध बदली, निदान भी जाने
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- यह मुद्दा गंभीर है और समाचार रिपोर्टों से पता चलता है कि सीतामढ़ी रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क को लेकर अनियमितताएं और यात्रियों की शिकायतें आम हैं। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पार्किंग इंचार्ज और ऑटो/टेंपो चालकों की मनमानी के कारण प्लेटफार्म के मुख्य द्वार तथा परिसर के दोनों मुख्य द्वारों पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। उधर यात्रियों ने भी........
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- यह मुद्दा गंभीर है और समाचार रिपोर्टों से पता चलता है कि सीतामढ़ी रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क को लेकर अनियमितताएं और यात्रियों की शिकायतें आम हैं। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पार्किंग इंचार्ज और ऑटो/टेंपो चालकों की मनमानी के कारण प्लेटफार्म के मुख्य द्वार तथा परिसर के दोनों मुख्य द्वारों पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। उधर यात्रियों ने भी अधिक शुल्क वसूलने और सुविधाओं की कमी के बारे में अगर शिकायत की है। रेलवे प्रशासन ने इन समस्याओं को स्वीकार किया है और कार्यवाही की बात भी कही है। लेकिन रेलवे की करनी और कथनी दोनों में बड़ा अंतर है। यात्रियों की माने तो कोट बाजार निवासी अधिवक्ता मुन्ना सिंह, व्यवसाई सुरेंद्र सिंह, रितेश कश्यप, डुमरा के अजय कुमार , राजेश श्रीवास्तव इत्यादि ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसी भी काम को लेकर अगर आप बाइक या साइकिल से पहुंच गए और उसे स्टेशन के बाहर खड़ी कर दिए तो समझो डेढ़ से ढाई सौ की चालान साइकिल मोटरसाइकोई स्टैंड इंचार्ज के लड़ाकू गार्ड द्वारा काट दिए गए। और आपको देना ही पड़ेगा, नहीं देने की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर मामले की शिकायत चाहे आप स्टेशन अधीक्षक से करे या लॉन्ड ऑडर संभालने वाली राजकीय रेल पुलिस आपकी नहीं सुनेगी, और अंततः आपको टेम्पो स्टैंड इंचार्ज के गार्ड द्वारा काटे गए चालान का पेमेंट करना पड़ेगा।
इस तरह बदलते है राशि :-
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर मौजूद साइकिल सह मोटरसाइकिल स्टैंड इंचार्ज मोहम्मद मोइनुद्दीन को रेलवे से तीन साल यानि 04 - सितंबर - 023 से 03 - सितंबर - 026 तक पार्किंग परमिशन लेने के बाद अपनी काम शुरू कर दिया गया। जिसमे साइकिल का 12 घंटा का मात्र 05 रुपए , तथा मोटरसाइकिल का 12 घंटे का 10 रुपया की बजाप्ता बोर्ड लगाकर अपनी दुकान खोल दिया, लेकिन इस बोर्ड की आर में ये साइकिल का 12 घंटा का 10/- रुपया और मोटरसाइकिल का 12 घंटा का 20/- रुपया तथा टेम्पो की इंकारही 30/- रुपए वसूली शुरू कर दिया गया। रेलवे की छपी रसीद के माध्यम से प्रतिदिन साढ़े तीन सौ से चार सौ वाहन चालकों से वैध स्टैंड से अवैध वसूली रसीद काट कर की जाती आ रही है।
रेलवे स्टैंड की सरकारी दर की बोर्ड लगाकर स्टैंड इंचार्ज गैर सरकारी धंधा का एक बड़ा अड्डा बना लिया है।इसे तरफ रेलवे अपनी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लगातार ढोल पीटती है, लेकिन इनके कथनी और करनी में बड़ा फर्क मिलता है। जिसे सुधारना बेहद जरूरी है।
क्या कहते है अधिकारी :-
मोटरसाइकिल स्टैंड में वाहन मलका को दी जाने बदली रसीद और बोर्ड पर लगे रेट चार्ट को लेकर पूछे जाने पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर सिंह से दूरभाष पर ही बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह माला अत्यंत गैर कानूनी है, और स्टैंड इंचार्ज ऐसा करता है तो कार्यवाही की अनुशंसा होगी।
साइकिल, मोटरसाइकिल, तथा टेम्पो की अवैध वसूली पर शिकायत कैसे करें :--
यदि आपको पार्किंग स्टैंड पर अधिक शुल्क या किसी अन्य अनियमितता का सामना करना पड़ता है, तो आप इन तरीकों से शिकायत दर्ज कर सकते हैं :-
आप रेल मदद ऐप/वेबसाइट: यह शिकायत दर्ज करने का सबसे प्रभावी तरीका है। आप रेल मदद ऐप को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउन लोड करे तथा उसके मांगे गए निर्देश को पालन करते हुए वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकते हैं और उसकी स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर :--
तत्काल सहायता और जानकारी के लिए एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें। सुरक्षा संबंधी मुद्दों के लिए 182 पर कॉल करें।
स्टेशन मास्टर :- आप सीधे स्टेशन मास्टर के कार्यालय में जाकर 'शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत लिख सकते हैं।
सोशल मीडिया :- रेलवे प्रशासन अक्सर ट्विटर (अब एक्स ) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता है। आप अपने मुद्दे को रेलवे अधिकारियों को टैग करके उठा सकते हैं।
इन प्लेटफार्मों पर शिकायत दर्ज करने से स्थानीय प्रशासन पर कार्रवाई करने का दबाव बनता है और समस्या का समाधान होने की संभावना बढ़ जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0