रामगढ़वा। 77 वें गणतंत्र दिवस पर विधायक समेत अधिकारी व प्रधानाध्यापको ने आन-बान-शान से किया झंडात्तोलन
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण | रामगढ़वा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों के परिसरों में सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का झंडोत्तोलन किया गया।
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण | रामगढ़वा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों के परिसरों में सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का झंडोत्तोलन किया गया।
प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख रीता देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर बीपीआरओ इंद्रजीत कुमार दास, मनरेगा पीओ कुमार सुशांत, एमओ रंजन कुमार, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति शमशुल जोहां अंसारी, बबलू साह, शिवचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य सह अध्यक्ष रामगढ़वा अंजय कुमार, अवधेश कुमार चौरसिया, टेंगर ठाकुर, सरपंच सह पंचायत समिति भावी प्रत्याशी दीपक कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर उपप्रमुख अरविंद पांडेय, अंचल कर्मी अनिल कुमार, संजय पांडेय, समाजसेवी विशाल गुप्ता, अरुण कुमार एवं नारायण गुप्ता मौजूद थे।
किसान भवन परिसर में पारस नाथ काजी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह तथा पीएचसी केंद्र परिसर में नीतेश ध्वज सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार, एसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह एवं किरण देवी उपस्थित थीं।
भाजपा कार्यालय में सुगौली विधानसभा विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। वहीं प्रखंड संसाधन सेवी परिसर में बीईओ हरेराम सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में बैंक प्रबंधकों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, राम एकबाल प्रसाद, वार्ड सदस्य मनोज साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, रवि यादव, मुन्ना कुमार, जिला पार्षद पति बबलू सिंह, प्रोफेसर दिनेश कुमार, एम.के. मिशन डायरेक्टर डीएन कुशवाहा, कन्हैया यादव, डॉ. रेयाजूल हक, शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, राज कुमार, मो. तुफैल अहमद, नागेंद्र पांडेय, कमलेश कुमार, श्यामबाबू राम, नंदू राम, देवी राम, मुकेश कुमार, पूनम कुमारी, सुबोध मिश्रा, अरविंद कुमार, मिनी कुमारी, विजय श्रीवास्तव, सगीर अहमद, जटाशंकर प्रसाद सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, संगीत, देशभक्ति गीतों एवं झांकी रैली ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
🇮🇳 26 जनवरी 🇮🇳
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

इस शुभ अवसर पर हमारे महान देश के संविधान, लोकतंत्र और एकता को नमन।
सुरेश प्रसाद
(व्यवसीय संघ अध्यक्ष सह RNP ट्रेडर्स व ईंट उद्योग)
प्रखंड – चिरैया
पंचायत – मिश्रौलिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0