सीतामढ़ी :- लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के 75वाँ वर्षगांठ मनाया गया। की गईं पुष्प और गुलाल वर्षा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(पुपरी) :-- स्थानीय लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के 75वाँ शाल पूरा होने पर शहर में गाजे बैंड बाजे के साथ आकर्षक एवं भव्य शोभा यात्रा की झाकी निकाली.....

Jan 22, 2026 - 20:29
Jan 23, 2026 - 14:16
 0  3
सीतामढ़ी :- लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के 75वाँ वर्षगांठ मनाया गया। की गईं पुष्प और गुलाल वर्षा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(पुपरी) :-- स्थानीय लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के 75वाँ शाल पूरा होने पर शहर में गाजे बैंड बाजे के साथ आकर्षक एवं भव्य शोभा यात्रा की झाकी निकाली गई। 

भारी संख्या में महिलाएं, युवा, युवतियां एवं पुरुष भगवा एवं निशान झंडा हाथ में लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ लाल मंदिर से किया गया जो नगर परिषद चौक, स्टेशन रोड होते हुए आजाद टावर चौक, लोहापट्टी, नागेश्वर स्थान समेत अन्य मार्गों से गुजरा। 

शोभायात्रा में बग्गी,रथ, बैल गाड़ी, बैंड एवं झाकी आकर्षण का केंद्र बन गया। इसमें शामिल देवी देवताओं के स्वरूपों की झांकी आकर्षण का बड़ा केंद्र बना रहा। शहर के लोगों ने जगह जगह जेसीबी से फूल व गुलाल की वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस दौरान भक्ति गीतों पर कलाकारों की टीम नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके धुन पर लोग थिरकते दिखे।

वहीं विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।शोभा यात्रा का नेतृत्व सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उप सभापति जय प्रकाश, कन्हैया मित्तल, मेघा मित्तल, पुरुषोत्तम बुबना, राजेश बुबना, अमित बुबना, रमेश जालान, इन्द्र कुमार, संतोष शानू, बालाजी, रणधीर चौधरी, राजकुमार पूजा, राजा रौनियार, सार्थक मिश्रा, मोनू मिश्रा, संजीत केडिया, धर्मबीर प्रसाद समेत अन्य ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0