सीतामढ़ी :- पुलिस अधिकारी की औचक निरीक्षण से अधिकारियों में बनी रही घबराहट, दिए गए विशेष निर्देश
राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने रविवार को मेजरगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों का होश ठिकाने पर रहा। निरीक्षण के दौरान रीगासर्किल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार , थानाध्यक्ष ललित कुमार, सबइंस्पेक्टर शिवचंद्र यादव,राजीव रंजन,श्रीनिवास राम......
राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने रविवार को मेजरगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों का होश ठिकाने पर रहा। निरीक्षण के दौरान रीगासर्किल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार , थानाध्यक्ष ललित कुमार, सबइंस्पेक्टर शिवचंद्र यादव,राजीव रंजन,श्रीनिवास राम,बिजय कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार,पुअनि वीणा कुमारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
एसपी ने सिरिस्ता पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना को पब्लिक फ्रैंडली रखने एवं संपूर्ण परिसर में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। थाना में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। एसपी ने महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन करने का आदेश दिया। शराब तस्करी की सूचना संकलन कर शराब बिक्री पर अंकुश लगाने एवं शराब तस्करों, माफियाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्देश दिया गया की थाने के सभी पुलिस अधिकारियों का नेम प्लेट टेबल पर होनी चाहिए तथा प्रत्येक पंचायतो के लिए अलग अलग पुलिस अधिकारी को सम्बंधित पंचायत की जिम्मेदारी देंने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सघन रूप से निरंतर गश्ती अभियान चलती रहनी चाहिए। उसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईद व रामनवमी को लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया पर कड़ाई से निगरानी रखने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0