मौलाना साद को पकड़वाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की घोषणा

Mar 30, 2025 - 16:57
0 3

हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजक मौलाना साद को पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की
। 
वर्तिका सिंह ने सरकार से मांग की है कि मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मौलाना साद पर देश की जनता को कोरोना महामारी के संकट में डालने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के हजारों लोगों को जुटाकर मौलाना साद ने पूरे देश को बड़े संकट में डाल दिया है। 

यहां से निकले हजारों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण पूरे देश में संक्रमण काफी तेजी से फैला। मौलाना साद ने देश के साथ गद्दारी की है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User