शिवहर : अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दहशत का माहौल
चम्पारण टुडे /शिवहर /बिहार। शिवहर जिले के पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गांव के गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालकृष्ण झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सीतामढ़ी रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी दो.....
चम्पारण टुडे /शिवहर /बिहार।
शिवहर जिले के पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गांव के गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालकृष्ण झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सीतामढ़ी रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी दो की संख्या में पैदल आए थे और अचानक गोलियों की बौछार कर दी। गुड्डू को चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, कई थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0