मोतिहारी : रामगढ़वा में करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।  जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी .......

Sep 18, 2025 - 13:17
Updated: 8 months ago
0 21
मोतिहारी : रामगढ़वा में करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 
जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार किशोरी सड़क किनारे बकरी चारा रही थी। बकरी चराने के क्रम में वह सड़क किनारे लगे पेंड के नीचे खड़ी थी, तभी पेंड से बिजली का तार टकरा गया और बिजली की चपेट में आ गयी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

गांव के लोगों के अनुसार इलाके में कई जगह बिजली के तार जर्जर हालत में लटक रहे हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

वहीं, किशोरी की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User