रामगढ़वा । हत्याकांड में फरार दो आरोपी, वारंटी में एक और शराब पियक्कड़ों सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टूडे/ रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या को गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें........

Sep 19, 2025 - 16:42
Updated: 8 months ago
0 150
रामगढ़वा । हत्याकांड में फरार दो आरोपी, वारंटी में एक और शराब पियक्कड़ों सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टूडे/ रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या को गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हत्याकांड से जुड़े फरार आरोपी, वारंटी अभियुक्त और शराबबंदी उल्लंघन करने वाले शामिल हैं।

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार :
पहली बड़ी कार्रवाई रघुनाथपुर पचौरी टोला में हुई। पुलिस ने कांड संख्या 304/025 (हत्या के प्रयास) में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों लालबाबू पचौरी और गरीबन पचौरी के पुत्र पारस पचौरी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदलते रहते थे।

वारंटी अभियुक्त पर भी कसा शिकंजा :
दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी हीरालाल साह (पिता बैधनाथ साह) को गिरफ्तार किया गया। वह न्यायालय से जारी वारंट में काफी दिनों से फरार चल रहा था।

शराबबंदी कानून उल्लंघन पर तीन पियक्कड़ गिरफ्तार :
इसके अलावा पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए सतपीपरा गांव निवासी गजानंद राउत के पुत्र दुलार्चन कुमार, नवलदेव का पुत्र अभय कुमार और दिलीप पटेल का पुत्र शिवसुन्दर कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों शराब सेवन और मद्य निषेध अधिनियम का उल्लंघन करते पकड़े गए।

थानाध्यक्ष का बयान :
थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ नियमित छापेमारी और गस्ती अभियान जारी रहेगा।

इस विशेष अभियान में थाना एएसआई, सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User