सुगौली : जन सुराज पार्टी की "बिहार बदलाव पदयात्रा" मिला अपार जनसमर्थन

चम्पारण टुडे /सुगौली /पूर्वी चम्पारण।  पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी द्वारा "बिहार बदलाव पदयात्रा" का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पार्टी का......

Sep 19, 2025 - 18:34
Updated: 8 months ago
0 12
सुगौली : जन सुराज पार्टी की "बिहार बदलाव पदयात्रा" मिला अपार जनसमर्थन

चम्पारण टुडे /सुगौली /पूर्वी चम्पारण। 
पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी द्वारा "बिहार बदलाव पदयात्रा" का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

गाड़ियों का काफिला और कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क :
पदयात्रा में दर्जनों गाड़ियों का काफिला शामिल रहा, जबकि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पैदल साथ चलकर गांव-गांव पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और जन सुराज पार्टी की पांच प्रमुख बातों से आमजन को अवगत कराया।

जनता का मिला आशीर्वाद :
पदयात्रा के दौरान स्थानीय जनता ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और पार्टी की पहल को समर्थन देने की बात कही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज बिहार के कोने-कोने में व्यवस्था परिवर्तन की चर्चा है और लोगों की नजरों में प्रशांत किशोर एवं जन सुराज पार्टी ही एकमात्र विकल्प बनकर उभर रहे हैं।

युवाओं, महिलाओं और किसानों का जुड़ाव :
जनसंपर्क अभियान में खासकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों का उत्साहपूर्ण जुड़ाव देखने को मिला। यह जनसमर्थन इस ओर संकेत करता है कि जनता बदलाव चाहती है और बिहार अब एक नई राजनीतिक राह पर आगे बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User