रामगढ़वा। जन सुराज पार्टी की "बिहार बदलाव पदयात्रा" भावी प्रत्याशी को मिला अपार जनसर्मथन
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। सुगौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़वा निवासी जन सूराज भावी प्रत्याशी संजीव कुमार ने शुक्रवार को सुगौली में गाड़ियों का काफिला और कार्यकर्ताओं का जनसंप.......
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा।
सुगौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़वा निवासी जन सूराज भावी प्रत्याशी संजीव कुमार ने शुक्रवार को सुगौली में गाड़ियों का काफिला और कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क और बिहार बदलाव पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वही पदयात्रा के दौरान दर्जनों गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जबकि संख्याओं की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पैदल साथ चलकर गांव-गांव पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने संवाद किया और जन सुराज पार्टी की पांच प्रमुख बातों से आमजन को अवगत कराया। वही जनता का मिला आशीर्वाद से पदयात्रा के दौरान स्थानीय जनता ने भावी प्रत्याशी संजीव कुमार को भरपूर आशिर्वाद दिया और गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।जगह-जगह ग्रामीणों ने जन सुराज पार्टी की पहल को समर्थन देने की बात कही। भावी प्रत्याशी सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि आज बिहार के कोने- कोने में व्यवस्था परिवर्तन की चर्चा है और मतदाताओं की नजरों में प्रशांत किशोर एंव जन सुराज पार्टी ही एकमात्र विकल्प बनकर उभर रहें हैं।
वही जनसम्पर्क के दौरान युवाओं,महिलाओं और किसानों का जुड़ाव अभियान में खासकर बुद्बिजीवों का उत्साहपूर्ण देखनों को मिला। यह जनसमर्थन इस ओर संकेत करता है कि जनता बदलाव चाहती है और बिहार अब एक नई राजनीति राह पर आगे बढ़ रहा है। मौके पर कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी राजू रजक,सिध्दांत पाठक,दीपक सिंह,समाजसेवी सन्नी कुमार सिंह सहित सौकड़ों ग्रामीणों लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0