बेतिया : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /बेतिया /पश्चिमी चम्पारण।  बेतिया : विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज के शिकारपुर थाना में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ......

Aug 22, 2025 - 11:13
0 29
बेतिया : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /बेतिया /पश्चिमी चम्पारण। 
बेतिया : विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज के शिकारपुर थाना में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, महिला दारोगा ने एक मुकदमे में लाभ पहुँचाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। हालांकि बाद में सौदा 12 हजार रुपये में तय हुआ। मामले की जानकारी विजिलेंस को मिलते ही टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही तय रकम महिला दारोगा और उसके सहयोगी को दी गई, विजिलेंस की टीम ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई महिला दारोगा के आवास पर की गई।

फिलहाल विजिलेंस टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User