लौरिया में अतिक्रमण हटाने पहुंचे CO के सामने झोपड़ी में अतिक्रमणकारियों ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

लौरिया अंचल में अतिक्रमण वाद संख्या 11/2017 के तहत कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी ने अंचलाधिकारी के सामने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया। जानिए पूरा मामला

Jun 26, 2025 - 09:02
Updated: 10 months ago
0 81
लौरिया में अतिक्रमण हटाने पहुंचे CO के सामने झोपड़ी में अतिक्रमणकारियों ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
लौरिया में अतिक्रमण हटाने पहुंचे CO के सामने झोपड़ी में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

फर्जी केस में फसाने की दे डाली धमकी।


लौरिया, पश्चिम चंपारण.

लौरिया अंचल में अतिक्रमण वाद संख्या 11/2017 के आलोक में रास्ते की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुँचे अंचलाधिकारी के सामने ही अतिक्रमणकारी के द्वारा ही अपनी झोपड़ी में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया, जिससे गाँव के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। यह मामला प्रखंड के कटैया पंचायत स्थित लंगड़ी गाँव का है, जहाँ हीरालाल साह और डोमा साह के बीच पिछले आठ वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।

अंततः हीरालाल साह ने लौरिया अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद दर्ज कराया। आज स्थानीय अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल, राजस्व कर्मचारी पुष्पेश कुमार, थाना पुलिस और अंचल गार्ड के साथ मौके पर पहुँचे थे, ताकि रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही थी, तभी एक पक्ष के द्वारा अपने झोपड़ी में आग लगा देने की बात बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट गई।

इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण वाद संख्या 11/2017 के तहत कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन अतिक्रमणकारी डोमा साह की पत्नी ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी और आगजनी कर पूरे गाँव को जलाने का प्रयास किया गया। इस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज से अतिरिक्त बल की मांग कर पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User