रामगढ़वा: बीइओ ने किया एमडीएम कार्यालय का औचक निरिक्षण, लापरवाही उजागर, डीपीओ को भेजी रिपोर्ट

चंपारण टुडे / पूर्वी चंपारण / रामगढ़वा। सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना की निगरानी में लापरवाही को लेकर रामगढ़वा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सह बीपीआरओ इंद्रजीत कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को उन्होंने बीआरसी स्थित एमडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां का......

Jun 26, 2025 - 18:38
Updated: 10 months ago
0 34
रामगढ़वा: बीइओ ने किया एमडीएम कार्यालय का औचक निरिक्षण, लापरवाही उजागर, डीपीओ को भेजी रिपोर्ट
रामगढ़वा: बीइओ ने किया एमडीएम कार्यालय का औचक निरिक्षण, लापरवाही उजागर, डीपीओ को भेजी रिपोर्ट

चंपारण टुडे / पूर्वी चंपारण / रामगढ़वा।
सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना की निगरानी में लापरवाही को लेकर रामगढ़वा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सह बीपीआरओ इंद्रजीत कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को उन्होंने बीआरसी स्थित एमडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कार्यालय बंद पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में एमडीएम कार्यालय पर ताला जड़ा मिला और कर्मी की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। बीईओ ने पाया कि एमडीएम प्रभारी श्री लालबाबू ठाकुर (प्रखंड साधनसेवी, संविदा) द्वारा जून माह की 25 तारीख तक उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज नहीं की गई है, जो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक 769 दिनांक 3 अप्रैल 2025 के आदेश का उल्लंघन है।

इस संबंध में बीईओ इंद्रजीत कुमार ने औपचारिक ज्ञापन तैयार कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा है। पत्र के साथ उपस्थिति रजिस्टर की प्रति व निरीक्षण प्रतिवेदन भी संलग्न किया गया है।

बीईओ ने कहा कि एमडीएम जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आगे भी नियमित निरीक्षण व कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User