घोड़ासहन : करंट लगने से पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदन कुमार की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

चंपारण टुडे / पूर्वी चंपारण / घोड़ासहन प्रखंड के कवैया पंचायत अंतर्गत गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में कवैया पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब वे अपने निजी कार्य के तहत मोटर मर......

Jun 26, 2025 - 19:11
Updated: 10 months ago
0 6
घोड़ासहन : करंट लगने से पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदन कुमार की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

चंपारण टुडे / पूर्वी चंपारण / घोड़ासहन

प्रखंड के कवैया पंचायत अंतर्गत गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में कवैया पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब वे अपने निजी कार्य के तहत मोटर मरम्मत का कार्य करा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार अपने घर पर लगे वाटर पंप मोटर में आई खराबी को ठीक करा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कुंदन कुमार एक कर्मठ, मिलनसार और जनसेवी नेता के रूप में जाने जाते थे। हाल ही में हुए पैक्स चुनाव में उनके पिता ने भारी मतों से जीत हासिल की थी और क्षेत्र में विकास के कई कार्य शुरू किए थे।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

कुंदन कुमार की असामयिक मौत से न सिर्फ कवैया पंचायत बल्कि पूरे घोड़ासहन में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User