मोतीहारी : मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में फैली दहशत

चम्पारण टुडे /मोतिहारी  मोतीहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मंदिर परिसर में स्थानीय पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरी गिरी के रूप में हुई है, जो वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, हरी गिरी की हत्या चाकू से...........

Jun 26, 2025 - 19:42
Updated: 10 months ago
0 16
मोतीहारी : मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में फैली दहशत

चम्पारण टुडे /मोतिहारी 
मोतीहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मंदिर परिसर में स्थानीय पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरी गिरी के रूप में हुई है, जो वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हरी गिरी की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी और इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया डीएसपी संतोष कुमार समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कई अहम सुराग भी जुटाए गए हैं।

पुजारी के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उन्होंने इस हत्या को उसी विवाद से जोड़ते हुए इसे पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया से कहा कि, "प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"

चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User