रामगढ़वा : खुगनी गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुगनी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब.......
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुगनी गांव में गुरुवार की संध्या को पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। एलटीएफ पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही एक शराब कारोबारी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुएं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुगनी गांव में पुलिस ने छापामारी कर 32 बोतल बियर 500 ग्राम लगभग 16 ली०, 12 बोलत एसी बलैक की 750 ग्राम, सात पीस थ्रेबरम सलेक्ट की 375 ग्राम, सात पीस मैकडॉल 375 ग्राम, चार पीस बटला की 750 ग्राम एवं 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गांव के ही संतोष ठाकुर, पिता स्व. बालेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर में ही देशी व विदेशी शराब का कारोबार कर रहा था। पुलिस को आंशका है कि शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी संतोष ठाकुर के खिलाफ आज शुक्रवार को मद्द-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही गस्ती दल में एएसआई सशस्त्र बल व स्थानीय चौकीदार भी मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं। थानाध्यक्ष कुमार ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी व अवैध धंधो के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0