चिरैया : बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

चम्पारण टुडे /चिरैया /पूर्वी चम्पारण।  ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा मीरपुर स्थित मनरेगा पार्क के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्क.......

Jun 27, 2025 - 19:45
Updated: 10 months ago
0 227
चिरैया : बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, ट्रक चालक फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /चिरैया /पूर्वी चम्पारण। 
ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा मीरपुर स्थित मनरेगा पार्क के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान :  
मृतक की पहचान छौड़ादानो थाना क्षेत्र के श्रीपुर एकडरी गांव निवासी सुबोध पांडेय (28 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के वक्त वह मोतिहारी की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक ढाका की दिशा में बढ़ रहा था। मनरेगा पार्क के पास अचानक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची 112 की टीम, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि :  
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ढाका रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक चालक हादसे के बाद फरार :  
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा ट्रक और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए :
चिरैया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुअनि केशव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User