रामगढ़वा। मुरला पैक्स चुनाव व मतगणना की तिथि हुआ जारी,एक से अधिक प्रत्याशी होने पर होगी चुनाव की प्रक्रिया

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत मुरला पैक्स चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना संख्या नि० प्रा० नि० 1-17/2024-26, अधिसूचना संख्या 1871, दिनांक 18/10/2024 द्वारा मुरला पैक्स, प्रखंड-रामगढ़वा, जिला-पूर्वी चंपारण के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम अधिसूचित .......

Jun 25, 2025 - 23:07
Updated: 10 months ago
0 76
रामगढ़वा। मुरला पैक्स चुनाव व मतगणना की तिथि हुआ जारी,एक से अधिक प्रत्याशी होने पर होगी चुनाव की प्रक्रिया

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा 
रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत मुरला पैक्स चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना संख्या नि० प्रा० नि० 1-17/2024-26, अधिसूचना संख्या 1871, दिनांक 18/10/2024 द्वारा मुरला पैक्स, प्रखंड-रामगढ़वा, जिला-पूर्वी चंपारण के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम अधिसूचित किया है।

इससे पूर्व, मतदाता सूची को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण निर्वाचन प्रक्रिया बाधित रही थी। प्राधिकार द्वारा पत्रांक 1946 दिनांक 12/06/2025 के माध्यम से मतदाता सूची विवाद के संबंध में आदेश पारित किया गया था। इस आदेश के अनुपालन में जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण ने प्रतिवेदन पत्रांक 1744 दिनांक 16/06/2025 को प्राधिकार को भेजा।

अब प्राधिकृत कार्यक्रम के अनुसार, मुरला पैक्स निर्वाचन की प्रक्रिया अधिसूचना संख्या 1871 के अनुरूप नामांकन स्तर से प्रारंभ की जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है:

नामांकन की तिथि: 5 और 7 जुलाई 2025, समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

संवीक्षा की तिथि: 8 और 9 जुलाई 2025, समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2025, समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

मतदान (यदि आवश्यक हो): 18 जुलाई 2025

मतगणना की तिथि: 18 जुलाई 2025

निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति: 21 जुलाई 2025

प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पैक्स गोदाम कार्यालय के स्थान पर किसी अन्य सरकारी भवन में स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पत्रांक 2232, दिनांक 12/12/2024 में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

चम्पारण टुडे – जनता की नजर, जनहित की खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User