"स्कूल बैग" बनेगा जन सुराज पार्टी की पहचान, चुनाव आयोग ने आवंटित किया चुनाव निशान
चम्पारण टुडे /पटना बिहार की राजनीति में बदलाव और साफ-सुथरे राजनीति की वकालत करने वाली जन सुराज पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह "स्कूल बैग" आवंटि......
चम्पारण टुडे /पटना
बिहार की राजनीति में बदलाव और साफ-सुथरे राजनीति की वकालत करने वाली जन सुराज पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह "स्कूल बैग" आवंटित कर दिया है। अब पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इसी निशान पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
जन सुराज पार्टी ने चुनाव आयोग से यह चिन्ह इसलिए मांगा था क्योंकि पार्टी के पांच प्रमुख संकल्पों में सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा में सुधार है। विशेषकर बिहार के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने, शिक्षकों की बहाली, आधारभूत संरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी प्रतिबद्ध है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, "स्कूल बैग" प्रतीक बिहार के हर उस बच्चे की उम्मीद और भविष्य की कल्पना का प्रतीक है, जिसे बेहतर शिक्षा और उज्जवल कल की ओर ले जाया जा सके।
जन सुराज की ओर से बयान में कहा गया है कि "हमारे लिए 'स्कूल बैग' सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि संकल्प का प्रतीक है। ये प्रतीक बताता है कि आने वाले कल में हर बच्चा स्कूल जाएगा, किताब लेकर, सपना लेकर।"
अब देखना है कि बिहार की जनता इस नये प्रतीक और नयी सोच पर कितना भरोसा जताती है।
चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)