सीतामढ़ी :- विद्युत करंट से एक युवक की हुई ईह लीला समाप्त, सदमे में परिवार, क्षेत्र में फैला मातम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी साहू नगर में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया है कि साहू नगर कॉलोनी अशोगी निवासी डॉ लिपि विश्वा.....

Apr 01, 2025 - 20:55
Updated: 1 year ago
0 8
सीतामढ़ी :- विद्युत करंट से एक युवक की हुई ईह लीला समाप्त, सदमे में परिवार, क्षेत्र में फैला मातम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी साहू नगर में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया है कि साहू नगर कॉलोनी अशोगी निवासी डॉ लिपि विश्वास के 26 वर्षीय इकलौता पुत्र सम्राट विश्वास अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे कि अचानक विद्युत करंट के चपेट में आने से जोरदार झटका लगा और वे सिर बल गिरे और बेहोश हो गए। इस दौरान तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से सम्राट को बैरगनिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। किंतु वहां के चिकित्सकों ने सम्राट के शरीर को देखकर तत्काल मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाते ही कई समाजसेवियों ने वहां पहुंचकर परिजनों को संत्वना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User