रामगढ़वा । महाशिवरात्रि पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक व निकली शोभायात्रा

चम्पारण टूडे/ पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को रामगढ़वा प्रखंड शिवमय हो उठा। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि सबसे भव्य और विशेष आयोजन रामगढ़वा बाजार स्थित श्रीशंकर मंदिर में देखने को .......

Feb 16, 2026 - 16:45
Updated: 3 months ago
0 50
रामगढ़वा । महाशिवरात्रि पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक व निकली शोभायात्रा

चम्पारण टूडे/ पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को रामगढ़वा प्रखंड शिवमय हो उठा। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि सबसे भव्य और विशेष आयोजन रामगढ़वा बाजार स्थित श्रीशंकर मंदिर में देखने को मिला। नवनिर्मित शंकर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर पहली वर्षगांठ का उत्सव भी मनाया गया। मंदिर परिसर से ऐतिहासिक शिव बारात निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली शिव बारात में भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का भव्य स्वागत किया। देर संध्या महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख पति विशाल गुप्ता, भंडारा आयोजनकर्ता कृष्णा प्रसाद गुप्ता, हरिनारायण प्रसाद, रवि कुमार (कोल्ड ड्रिंक), बिट्टू कुमार, मुन्ना कुमार आर्यन, रविन्द्र गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, मुन्ना कुमार तुफानी, संजय प्रसाद, अजय प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद निराला सहित कई समाजसेवियों ने झांकी व जुलूस की व्यवस्था संभाली। वहीं रामजानकी मंदिर के कार्यकर्ता व लोजपा (आर) प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय, ललन प्रसाद, श्यामसुंदर गिरी, सुभाष सहनी और गोपाल सहनी ने भी सक्रिय सहयोग दिया। महाशिवरात्रि के दिन सुबह, दोपहर और रात्रि का भंडारा मंदिर निर्माण महाप्रबंधक कृष्णा गुप्ता द्वारा संचालित किया गया। वहीं साउंड सर्विस एवं हॉर्न सेट का दान महाशंकर प्रसाद द्वारा दिया गया। 

झांकी के दौरान थानाध्यक्ष राजीव साह, एसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह सहित सशस्त्र बल एवं चौकीदार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

मंदिर के व्यवस्थापक हरिनारायण प्रसाद और रवि कुमार ने बताया कि मंदिर स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह है। 26 फरवरी 2026 को वर्षगांठ के अवसर पर भव्य “बर्थडे समारोह” आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल होगी, जिसमें मंदिर की सालगिरह पर ‘बर्थडे’ मनाया जाएगा। आयोजकों ने रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों को 26 फरवरी के समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User