रामगढ़वा। पुरूषोत्तमपुर गांव में गैस रिसाव से भीषण आग, दो घरों की लाखों की संपत्ति राख

चम्पारण टुडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा) थाना क्षेत्र के चंपापुर स्थित पुरुषोत्तमपुर गांव में गैस रिसाव के कारण रविवार को भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित परिवारों को घर का अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान तक निकालने का मौका नहीं मिल सका।

Feb 15, 2026 - 19:08
Updated: 3 months ago
0 39
रामगढ़वा। पुरूषोत्तमपुर गांव में गैस रिसाव से भीषण आग, दो घरों की लाखों की संपत्ति राख

चम्पारण टुडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)

थाना क्षेत्र के चंपापुर स्थित पुरुषोत्तमपुर गांव में गैस रिसाव के कारण रविवार को भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित परिवारों को घर का अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान तक निकालने का मौका नहीं मिल सका।

इस हादसे में पुंदेव महतो और राजू महतो के घर पूरी तरह जल गए। बताया जाता है कि घर में रखी नगदी और गहने भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे दोनों परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसपास के घरों तक पहुंचने का खतरा बन गया था। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता पुरुषोत्तमपुर गांव पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पुंदेव महतो और राजू महतो के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन के माध्यम से हर संभव सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र संख्या 04 के भावी प्रत्याशी एवं समाजसेवी कुणाल गुप्ता ने आपदा की इस घड़ी में संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल ₹5100 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर सहयोग जारी रहेगा।

घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री, खाद्यान्न और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User