रामगढ़वा । फीता काटकर विधायक ने किया सेंट कोलंबस विधालय का उद्घाटन, शिक्षक, जनप्रतिनिधि व समाजसेसी रहें उपस्थित

चम्पारण टूडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा) प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत स्थित गांधी नगर मिट्टी तेल डिपो के समीप सेंट कोलंबस स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Feb 15, 2026 - 18:59
Updated: 3 months ago
0 80
रामगढ़वा । फीता काटकर विधायक ने किया सेंट कोलंबस विधालय का उद्घाटन, शिक्षक, जनप्रतिनिधि व समाजसेसी रहें उपस्थित

चम्पारण टूडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)

प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत स्थित गांधी नगर मिट्टी तेल डिपो के समीप सेंट कोलंबस स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद राशिद, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, व्यवसायी संघ अध्यक्ष प्रभू प्रसाद, समाजसेवी प्यारेलाल आलम, अरुण कुमार एवं पूर्व शिक्षक अब्दुल हक सहित शिक्षकों के साथ फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय का उद्घाटन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है। इस विद्यालय के खुलने से स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद राशिद ने बताया कि संस्थान में कक्षा 1 से 10वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। दूर-दराज के छात्रों के लिए स्कूल बस की सुविधा, कंप्यूटर शिक्षा तथा अंग्रेजी भाषा के अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद कमरूद्दीन अंसारी, भाजपा नेता राम एकबाल प्रसाद, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज सिंह, लालबाबू प्रसाद उर्फ लल्लू जी, रवि यादव, मुन्ना आलम, रजाउर रहमान, नुरैन खान, इरशाद मुखिया, मेराज आलम, अजहर जावेद (अपना दवाखाना), समाजसेवी रेयाजुल हक, अरशद अली, मुन्ना मुफ्ती जियाउल हक सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

विद्यालय के उद्घाटन से स्थानीय अभिभावकों में हर्ष का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी आगंतुकों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User