सीतामढ़ी : देर रात बड़ी डकैती, बमबाजी से दहला इलाका, करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर की लाखों की लूट

चम्पारण टुडे डेस्क /सीतामढ़ी /बिहार।  सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बाजार में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद डकैतों ने एक व्यवसायी के घर पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने गृहस्वामी रामा शंकर गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।

Feb 14, 2026 - 12:30
Updated: 4 months ago
0 32
सीतामढ़ी : देर रात बड़ी डकैती, बमबाजी से दहला इलाका, करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर की लाखों की लूट
काल्पनिक तस्वीर

चम्पारण टुडे डेस्क /सीतामढ़ी /बिहार। 
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बाजार में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद डकैतों ने एक व्यवसायी के घर पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने गृहस्वामी रामा शंकर गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारों से लैस अपराधी घर में घुस आए। विरोध करने पर डकैतों ने बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए, हालांकि भय के कारण कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अपराधियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि पर हाथ साफ किया। घटना के दौरान गृहस्वामी के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। परिजनों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वरीय अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों के आधार पर डकैतों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

🚀 आज ही बनवाएं स्कूल वेबसाइट 🚀

🎓 यूनिफार्म | जूते | टाई | बेल्ट
📚 कॉपी | किताब | अन्य जानकारी
🌐 वेबसाइट पर तुरंत अपडेट सेवा

सीमित समय ऑफर

📞 अभी कॉल करें: 7542850221

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User