रामगढ़वा : बेहतर कार्य प्रदर्शन पर एसआई अजीत कुमार सिंह सम्मानित, एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र

रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए रामगढ़वा थाना के सब-इंस्पेक्टर (पु०अ०नि०) अजीत कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशल.....

Feb 12, 2026 - 17:49
Updated: 3 months ago
0 64
रामगढ़वा : बेहतर कार्य प्रदर्शन पर एसआई अजीत कुमार सिंह सम्मानित, एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र

रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए रामगढ़वा थाना के सब-इंस्पेक्टर (पु०अ०नि०) अजीत कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए जनवरी 2026 माह में 10 से अधिक लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन किया। साथ ही सभी मामलों में समय पर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि अजीत कुमार सिंह का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उनके इस प्रयास से पुलिस विभाग के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इस सम्मान से जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में भी बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ा है।

अजीत कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर रामगढ़वा थाना अध्यक्ष राजीव कुमार साह सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं चम्पापुर मुखिया संघ अध्यक्ष पति शमशुल जोहां अंसारी, शिवचंद्र यादव, देवानंद शर्मा, बबलू साह, सरपंच दीपक सिंह समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User