सीतामढ़ी :- सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखो का हुआ नुकसान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- बुधवार की सुबह तकरीबन 8:00 बजे सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में स्थित जीविका के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए की नुकसान होने की सूचना.....

Apr 02, 2025 - 21:10
Updated: 1 year ago
0 6
सीतामढ़ी :- सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखो का हुआ नुकसान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- बुधवार की सुबह तकरीबन 8:00 बजे सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में स्थित जीविका के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए की नुकसान होने की सूचना मिली है।

अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार के अनुसार जीविका कार्यालय में सुबह में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कार्यालय में रखें झाड़ू ,ब्लीचिंग पाउडर ,फेनाइल, अलमारी, रैक, कागजात तथा अस्पताल के द्वारा दिया गया एक बेड भी जलकर नष्ट हो गया है। बताया गया है कि 50-60 हजार का सामान रखा गया था। वहीं अस्पताल की फर्श बेड प्लास्टर का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण अफरातफरी मच गई थी। तुरंत फायर ब्रिगेड को बोला गया ,फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर देवदास चौधरी सहित अस्पताल प्रशासन भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User