सीतामढ़ी :- रामनवमी के अवसर पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(शिवहर) :- रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर बुधवार को शहर के पेट्रोल पंप स्थित पुर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा के गोला पर एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।इस दौरान बताया गया कि भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्त शोभा यात्रा में जिला भाजपा संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,युवा एवं बड़ी संख्या में सनातन संस्कृति से जुड़ने वाले लोगों का समागम दिखेगा।पुरनहिया प्रखंड के अशोगी बौद्बी माता मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। जो पूरनहिया....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर बुधवार को शहर के पेट्रोल पंप स्थित पुर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा के गोला पर एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।इस दौरान बताया गया कि भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्त शोभा यात्रा में जिला भाजपा संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,युवा एवं बड़ी संख्या में सनातन संस्कृति से जुड़ने वाले लोगों का समागम दिखेगा।पुरनहिया प्रखंड के अशोगी बौद्बी माता मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। जो पूरनहिया, बसंतपट्टी,सोनौल सुल्तान,कटैया, पिपराही, चमनपुर शिवहर शहर होते हुए श्रीराम जानकी मठ के पास शिशु सरस्वती मंदिर में समापन होगा। शोभा यात्रा को लेकर सनातनियो में काफी उत्साह है।शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय सिंह,महामंत्री राकेश सिंह, प्रकाश मधुकर,बजरंग दल के सह- संयोजक विक्की गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख रितेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह,उतम पटेल,रामस्वार्थ साह,राजेश कुमार राजु सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उत्तरदायित्व सौंपा है।
पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने बताया कि इस बार प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा में हजारों मोटरसाइकिल से भक्तगण शामिल होगें। प्रभु श्री राम घट -घट में है। यह दिन भक्ति और आस्था से मनाया जाता है।मान्यता है कि इस दिन भगवान राम की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है।
रामनवमी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि इस दिन भगवान राम की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है।
विश्व हिंदू परिषद के राकेश तिवारी ने बताया है कि रामनवमी का विशेष महत्व इसलिए है
इस दिन घर और मंदिरों में भगवान राम की पूजा की जाती है।इस दिन चैत्र नवरात्र की समाप्ति होती है। इस दिन भगवान राम के जन्म का स्मरण किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0