सीतामढ़ी :- आग लगने से एक एकड़ खेत के गेहूं जलकर हुई राख , किसान के घर में मची कोहराम
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के नरवारा गांव मे अचानक आग लगने से एक एकड़ खेत में लगे गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़िता कांति देवी पति वैद्यनाथ सहनी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अपने मेहनत से हजारों रुपया लगाकर खेती की थी जो सभी गेहूं को काटकर एक......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के नरवारा गांव मे अचानक आग लगने से एक एकड़ खेत में लगे गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़िता कांति देवी पति वैद्यनाथ सहनी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अपने मेहनत से हजारों रुपया लगाकर खेती की थी जो सभी गेहूं को काटकर एक स्थान पर जमा कर खेत में रखी थी जो आग लग गया, और सारा गेहूं जलकर राख हो गया है। जिससे हमारा हजारों रुपया की गेहूं जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना देने के बाद भी कृषि विभाग या अंचल कार्यालय से कोई कर्मी नहीं पहुंचा है। हम लोगों को खाने के लिए अब एक दाना घर में नहीं बचा अब अन्य की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर घर में परेशानी बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)