सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आगामी छठ पर्व को सुचारु व सुरक्षित तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शिवहर, विवेक रंजन मैत्रेय, एवं पुलिस अधीक्षक शिवहर, शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप .....

Apr 2, 2025 - 21:15
Apr 3, 2025 - 11:34
 0  4
सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आगामी छठ पर्व को सुचारु व सुरक्षित तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शिवहर, विवेक रंजन मैत्रेय, एवं पुलिस अधीक्षक शिवहर, शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से जिले के प्रमुख छठ घाटों में से एक, पछियारी पोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी को बैरीकेडिंग, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के सभी मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आदेश दिया। 

 पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए उपयुक्त स्थानों पर वॉच टावर निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस प्रशाशन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि घाटों पर आने-जाने वाले मार्ग सुगम रहें इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0