सीतामढ़ी :- मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ब छात्राओं को किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बिहार परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रसाद मैथमेटिक्स के संचालक जयराम सर ने मेडल पहनाकर एवं गिफ्ट पैक प्रदान कर सम्मानित किया है। नगर परिषद क्षेत्र के घी पट्टी रोड अवस्थित उक्त संस्थान में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता पर गुरुजनों पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा अपने साथियों के साथ खुशी मनाई। जयराम सर ने बताया कि उनके कोचिंग के ओम कुमार .....

Apr 02, 2025 - 21:16
Updated: 1 year ago
0 2
सीतामढ़ी :- मैट्रिक  परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ब छात्राओं को किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बिहार परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रसाद मैथमेटिक्स के संचालक जयराम सर ने मेडल पहनाकर एवं गिफ्ट पैक प्रदान कर सम्मानित किया है। नगर परिषद क्षेत्र के घी पट्टी रोड अवस्थित उक्त संस्थान में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता पर गुरुजनों पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा अपने साथियों के साथ खुशी मनाई। जयराम सर ने बताया कि उनके कोचिंग के ओम कुमार 471, विशाल कुमार 470, अभिषेक राज 449, आरोही राज 440, सुभानी कुमारी 430,आलोक राज 421, प्रिंसी कुमारी 419, आयुषी कुमारी 414, स्नेहा कुमारी 411, काजल कुमारी 336 सहित 51 छात्र-छात्राओं ने अधिक अंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपने माता-पिता व परिजनों का भी नाम रौशन किया है। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User