बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 76वीं वार्षिक आमसभा में शामिल हुए मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रिवाइवल पैकेज की रखी मांग

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 76वीं वार्षिक आमसभा पटना में आयोजित हुई, जिसमें सभी प्रमुख सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दी मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह ने इस सभा में भाग लिया और मोतिहारी जिले के किसानों, पैक्स एवं सहकारी बैंक की स्थिति पर चर्चा की। श्री सिंह ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बैंक की समस्याओं और किसानों की चुनौतियों को सामने रखते हुए रिवाइवल पैकेज की मांग रखी। सरकार ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द राहत देने का भरोसा जताया। उपाध्यक्ष ने पूर्वी चंपारण के किसानों एवं सहकारी संस्थाओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Aug 5, 2025 - 18:52
 0  16
बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 76वीं वार्षिक आमसभा में शामिल हुए मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रिवाइवल पैकेज की रखी मांग

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पटना। 
बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 76वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन भव्य रूप से पटना में किया गया, जिसमें राज्य के सभी प्रमुख सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दी मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह ने बतौर प्रतिनिधि शिरकत की और मोतिहारी जिले के किसानों, पैक्स तथा सहकारी बैंक की वर्तमान स्थिति पर खुलकर चर्चा की।

श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, तथा सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार समेत राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे भी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष श्री सिंह को इन सभी माननीयों के साथ मोतिहारी कोऑपरेटिव बैंक की समस्याओं, वित्तीय स्थिति तथा किसानों की चुनौतियों को साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने विशेष रूप से पूर्वी चंपारण जिले के किसानों, पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल से जुड़ी समस्याओं को सामने रखते हुए दी मोतिहारी कोऑपरेटिव बैंक के लिए एक रिवाइवल पैकेज की माँग रखी।

सरकार से मिला आश्वासन:
श्री सिंह ने जानकारी दी कि उनकी मांग पर बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों एवं सहकारिता मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए यह भरोसा दिया कि जल्द ही दी मोतिहारी कोऑपरेटिव बैंक को रिवाइवल पैकेज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस आश्वासन के लिए पूर्वी चंपारण के सभी किसानों, पैक्स अध्यक्षों तथा कोऑपरेटिव बैंक की ओर से माननीय मंत्रियों का आभार प्रकट किया।

उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का बयान:
"हमारा प्रयास है कि पूर्वी चंपारण के किसान, पैक्स और सहकारी संस्था एक नई ऊर्जा के साथ खड़ी हों। आने वाले समय में दी मोतिहारी कोऑपरेटिव बैंक पूरे जिले के लिए एक मजबूत आर्थिक स्तंभ बनेगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0