सीतामढ़ी :- बिजली पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर,) :- तरियानी थाना क्षेत्र के नरवर चौक के नजदीक वार्ड संख्या 10 निवासी ने बिजली एवं पानी को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बीना देवी, मृत्युंजय कुमार, सहित सैकड़ो ग्रामीणों.....

Aug 05, 2025 - 21:44
Updated: 9 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- बिजली पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर,) :- तरियानी थाना क्षेत्र के नरवर चौक के नजदीक वार्ड संख्या 10 निवासी ने बिजली एवं पानी को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण बीना देवी, मृत्युंजय कुमार, सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने नरवारा वार्ड संख्या 10 में बिजली संकट एवं जल संकट को लेकर शिवहर - मुजफ्फरपुर मुख्य पथ नरवारा चौक के नजदीक बाँस बाल्ला लगाकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ छोटी और बडू वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

 बिजली विभाग के जेई प्रकाश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में बिजली ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीण कुछ देर के लिए सड़क जाम किया उससे पहले बिजली विभाग सारी तैयारी पूरी कर ट्रांसफार्मर लगाया और बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।

 थाना प्रभारी विनय प्रसाद ने बताया कि जाम होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा और जाम को समाप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जाम बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने 10 मिनट के लिए सड़क जाम किया जिसे समझा बूझाकर यातायात बहाल कर दी गई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User