सीतामढ़ी :- जय सियाराम चालू पुनौरधाम 8 अगस्त को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अच्छत वितरण

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बैरगनिया) :-- "जय सीताराम चलू पुनौरा धाम" भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सीतामढ़ी पुनौरा धाम में सीता माता का भव्य मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास का विशाल कार्यक्रम 8अगस्त 2025 को दिन के 11 बजे पूर्वाह्न को भारत सरकार के यशस्वी गृह मंत्री अमित ......

Aug 05, 2025 - 21:55
Updated: 9 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- जय सियाराम चालू पुनौरधाम 8 अगस्त को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अच्छत वितरण

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :-- "जय सीताराम चलू पुनौरा धाम" भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सीतामढ़ी पुनौरा धाम में सीता माता का भव्य मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास का विशाल कार्यक्रम 8अगस्त 2025 को दिन के 11 बजे पूर्वाह्न को भारत सरकार के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा होना सुनिश्चित किया गया है। जिसको लेकर स्थानीय भाजपा नगर टीम द्वारा स्थानीय सनातनी श्रद्धालुओं को अक्षत वितरण कर 8 अगस्त को पुनौरा धाम चलने का आमंत्रण सह आग्रह किया गया।

इस दौरान मौके पर नगर के भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर महामंत्री दीपक कुमार चौटाला नगर महामंत्री इंजीनियर राजेश रंजन, नगर उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, रामबाबू चौधरी, नगर मंत्री मिठू पासवान, अंकित मालिया, राजा कुमार, बास्कीत महतो, रानी जयसवाल, अजय कुमार, अभय जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रभु चौधरी, कुंदन देव, विकास कुमार द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User