सीतामढ़ी :- जाम पर लगाम, लगने उतरी जिला प्रशासन की टीम, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Jun 02, 2025 - 06:09
0 5
सीतामढ़ी :- जाम पर लगाम, लगने उतरी जिला प्रशासन की टीम, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"

सीतामढ़ी(पुपरी) :- शहर में जाम को लेकर सड़क किनारे लगाने वाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। एसडीओ गौरव कुमार एवं डीएसपी अतनु दत्ता के नेतृत्व में स्टेशन रोड, कर्पूरी चौक, बाबा गंगेश्वर स्थान, आजाद टॉवर, सिनेमा हॉल रोड समेत अन्य स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के कड़े रुख को देख दुकानदारों में भारी हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सड़क किनारे दुकानों को खाली कराया गया।

जेसीबी एवं ट्रेक्टर लगाकर दुकानों ,चूल्हा, दुकान के ऊपर लगे छप्पर आदि को तोड़ दिया गया। एसडीओ ने सड़क किनारे चलंत दुकानदरों से पैसा लेकर दुकान सजवाने वाले दुकानदारों को जमकर हड़काया। उन्होंने अपने आदत में सुधार लाने की चेतावनी दी। वहीं डीएसपी ने सड़क किनारे गलत तरीके से टेंपो लगाने वालों को जनकर हड़काया गया। इसे देख सैकड़ों टेंपो चालक भाग खड़े हुए।कुछ स्थलों पर अवैध ढंग से दुकान सजाने वाले अतिक्रमण कारियों ने एतराज जताया। इसके बाद दंडाधिकारियों ने फाइन करना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों से करीब बीस हजार की राशि वसुली गई।एसडीओ ने बताया कि सभी से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है। अगर दोबारा अवैध रूप से दुकान सजाया तो ठोस करवाई कर दोगुना राशि बहुल की जाएगी। इस अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, बीडीओ, सुगंध सौरव, सीओ राजकुमार पासवान, स अनि रश्मि कुमारी, रणजीत कुमार, रणजीत कुमार सिंग ,मनोज कुमार, संतोस सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User