सीतामढ़ी :- समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल बने डॉक्टर अवधेश ...

Jun 02, 2025 - 06:10
0 47
सीतामढ़ी :- समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल बने डॉक्टर अवधेश ...

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"

सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के पिपराही प्रखंड के कुअमा पंचायत के मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो के पति डॉक्टर अवधेश कुमार इन दिनों समाजसेवा में भी मिसाल कायम किए हुए हैं।

गरीबों एवं असहाय मरीजों होते है लाभान्वित :- 

इस बाबत एक बात चित के दौरान डॉ अवधेश कुमार ने बताया है कि पैसा मनुष्य के जीवन में बहुत ही जरूरी चीज है, लेकिन समाज सेवा उससे ऊपर है। समाज की जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को निराश नहीं होने देती। इस बहाने डॉ श्री कुमार के जीवन कड़ी में निशुल्क चिकित्सा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में से शामिल है।

मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो के पति डॉ श्री कुमार ने बताया है कि समाज सेवक एक ऐसा कड़ी होता है जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है। वे समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।

डॉ कुमार ने कहा है कि आर्थोपेडिक डॉक्टर कुछ मामलों में सर्जरी भी करते हैं, लेकिन वे अक्सर गैर-सर्जिकल उपचार जैसे भौतिक चिकित्सा, दवाएं, इंजेक्शन, ब्रेसिंग और कास्टिंग का सुझाव देते हैं।

उन्होंने बताया है कि न्यूरोलॉजिस्ट एक अलग प्रकार का डॉक्टर होता है जो मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों को प्रभावित करने वाली बीमारियों और स्थितियों में माहिर होते हैं।

डॉ कुमार ने कहा है कि शिवहर एवं उनके पंचायत कुआमा एवं सीतामढ़ी से भी कुछ ऐसे मरीज आते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। उनका इलाज में रियायत के साथ फीस भी नहीं लेते हैं। इस तरह के मरीज रोजाना दो-तीन आते रहते हैं और इलाज के बाद उन्हें आशीर्वाद देकर जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User