सीतामढ़ी :- सहायक अवर निरीक्षक को थानाध्यक्ष ने स्टार पहना कर किए सम्मानित

Jun 02, 2025 - 06:11
0 6
सीतामढ़ी :- सहायक अवर निरीक्षक को थानाध्यक्ष ने स्टार पहना कर किए सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो""

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- जिले के बोखड़ा थाना कार्यालय में प्रतिनियुक्त पीटीसी सरोज कुमार पांडे पदोन्नति सहायक अवर निरीक्षक के पद पर किया गया, जिन्हें रविवार को स्थानीय थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने स्टार पहना कर सम्मानित किए, सभी अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं दी। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पीसीसी सरोज कुमार पांडे को वरीय अधिकारी द्वारा पदोन्नति कर सहायक अवर निरीक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है। जिसको लेकर सभी अधिकारियों के साथ स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उपस्थित सहायक अवर निरीक्षक सरोज कुमार पांडे ने बताया कि मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा एवं सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करूंगा। इस मौके पर उपस्थित अवर निरीक्षक अनुपमा तिवारी, प्रदीप कुमार पासवान, गौरव कुमार, कीरानी कुमार, प्यारे लाल,सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार, शिव जनम कुमार, शमी अहमद, चौकीदार सोनू कुमार, श्रवण कुमार सहित अन्य सभी अधिकारी व कर्मी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User