सीतामढ़ी :- हत्या के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार भेजे गये न्यायिक हिरासत में

Jun 02, 2025 - 06:14
0 5
सीतामढ़ी :- हत्या के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार भेजे गये न्यायिक हिरासत में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने अपने टीम के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है इस बाबत थानाध्यक्ष श्री कुमार बताते हैं कि थाना कांड संख्या 339/20 के आरोपी शंकर शाह के पुत्र रोहित कुमार और रामप्रसाद धनकार के पुत्र विजय धनकार को पकटोला गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज की गई थी, जिसे लेकर अब तक वह फरार चल रहा था। जिसे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही कांड संख्या 158/25 के आरोपी सौरिया सुकलू टोला निवासी योगेश्वर मंडल के पुत्र पच्चू मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज किया गया था। और वह फरार चल रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User