2 अप्रैल 2011 धोनी ने वर्ल्डकप उठाया , 2 अप्रैल 2018 धोनी को पद्म भूषण मिला।
श्रवण कुमार
2 अप्रैल 2011. वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने एक छक्का मारा था. वो तस्वीर हमारे ज़हन में कैद हो गई. भारतीय क्रिकेट के इतिहास की महानतम तस्वीर. लॉन्ग ऑन के ऊपर लगा लम्बा छक्का. 2 अप्रैल 2018. उस शॉट की 7वीं बरसी. महेंद्र सिंह धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी में लेफ़्ट-राइट-लेफ़्ट करते हुए राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण लेने पहुंचे. 1 नवंबर 2011 को भारतीय प्रादेशिक सेना ने महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी थी. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड दिया.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0